Breaking News

“परिवारों में फिर जगी उम्मीद: बदायूँ पुलिस लाइन में परामर्श केंद्र ने सुलझाए विवाद, 2 मामलों में हुआ समझौता”

Spread the love

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शनिवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए। काउंसलरों एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में कुल 20 प्रकरणों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।
बैठक में काउंसलर के रूप में गिरधारी सिंह राठौड़, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, भीमसेन सागर, श्रीमती सुषमा कथुरिया, एस.डी. शर्मा एवं अशोक खुराना ने भाग लिया। इनके साथ महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल संध्या, डोली एवं राखी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
सुनवाई के दौरान 20 में से 15 मामलों में काउंसलिंग की गई, जिनमें से 2 मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। वहीं 2 मामलों को निरस्त कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित कर संबंधित पक्षों को दोबारा उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
परामर्श केंद्र में उपस्थित दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की गई। पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के प्रयासों से पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने में लगातार सफलता मिल रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!