Breaking News

“वजीरगंज में विकास की बरसात: विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दिलाए ढाई करोड़, गलियों से लेकर बाजार तक चमकेगा शहर!”

Spread the love

फूड स्ट्रीट, साप्ताहिक बाजार, नाले और सड़कों का होगा निर्माण, तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
विकास की रफ्तार अब बदायूं के कस्बा वजीरगंज की गलियों में साफ दिखाई देगी। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से शासन ने नगर पंचायत वजीरगंज के विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से सड़कों, नालों, फूड स्ट्रीट हब और साप्ताहिक बाजार सहित कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से जुड़े वजीरगंज कस्बे को नई पहचान देने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कस्बे में फूड स्ट्रीट हब और साप्ताहिक बाजार का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत परिसर में एक दर्जन वाणिज्यिक दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
सीवरेज और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए कई स्थानों पर नाला निर्माण कार्य होगा। इनमें कब्रिस्तान मोड़ से आंवला रोड की ओर, दिलशाद की दुकान से हजन पुलिया तक, रामावतार की दुकान से बिसौली रोड की ओर आईसीसी नाला तथा खतरा मोड़ से राम अवतार वार्ष्णेय की दुकान तक नाले का निर्माण शामिल है। इसके अलावा आसरा आवास के आगे भी नाले का निर्माण कराया जाएगा।
दीनदयाल योजना के तहत वार्ड 6, 9, 13 और 4 में विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए पोल भी लगाए जाएंगे। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को तीन माह का समय दिया गया है।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि “वजीरगंज के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कर रही है।”
बॉक्स: जनता को मिली राहत
काफी समय से जिन मोहल्लों में नाला और सड़क निर्माण की मांग उठ रही थी, वहां अब काम शुरू होने की उम्मीद से लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने बजट स्वीकृत होने पर विधायक का आभार जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!