सुबह 5 बजे श्रृंगार से लेकर भंडारे तक भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, बैठक में बनी विस्तृत रूपरेखा

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
शहर के सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर धार्मिक माहौल भक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद आगामी 2 अप्रैल को मनाए जाने वाले श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान बाबा का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:00 बजे विशेष श्रृंगार से होगी। इसके बाद सुबह 6:00 बजे सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा और उसके पश्चात 101 दीपकों से भव्य महाआरती उतारी जाएगी। सुबह 11:00 बजे कन्या भोज का आयोजन होगा, जबकि दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, अनुराग शर्मा, बसंत देवल, तुषार मिश्रा, अरविंद वैश्य, कपिल रस्तोगी, संजय राणा, रामधन, आशीष साहू और राजकुमार सिंह सेंगर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
Budaun Amarprabhat