मेधावियों का हुआ सम्मान। देश की सेवा इससे अच्छी नहीं हो सकती कि देश के भविष्य को सँवारा और सजाया जाये
साकेत मिश्रा, पीठाधीश्वर नैमिषारण्य तुलसी पीठ
अजय सिंह संवाददाता सीतापुर
सीतापुर| गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा PG में वरुण ने प्रथम, अविका शुक्ला द्वितीय एवं अंशवेश पटेल तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी में अर्जुन मिश्रा, अव्युक्त सिंह व रितिक गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम, श्रेयांश सिंह द्वितीय तथा शनविका तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा LKG में ओमांश प्रथम, रियांश राठौर द्वितीय व काव्या रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। UKG में अदिति अवस्थी व राघव मिश्रा प्रथम, श्री मिश्रा द्वितीय तथा आश्मन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 में आद्विका पटेल प्रथम, अद्वैत तिवारी द्वितीय तथा अन्वी शुक्ला व रुही गुप्ता तृतीय रहीं। कक्षा 2 में सात्विक प्रथम, अंबिशा द्विवेदी द्वितीय और यश अवस्थी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में कार्तिक शुक्ला प्रथम, हर्षिता सिंह द्वितीय व मानिता प्रकाश तृतीय रहीं। कक्षा 4 में लविश गुप्ता प्रथम, यशस्व तिवारी द्वितीय और अक्षत मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में पलाशिनी प्रथम, दिव्यांश द्वितीय व पलक तृतीय रहीं। कक्षा 6 में शिवराज चौहान प्रथम, आभाष द्वितीय व अंश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 में अक्षय कनोजिया प्रथम व कार्तिक शुक्ला द्वितीय रहे। कक्षा 8 में पंखुड़ी प्रथम, प्रणाली कनोजिया द्वितीय और रुद्र प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे।शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वच्छता, उपस्थिति, संगीत, नृत्य, योग, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान के तहत शिवराज सिंह चौहान को हेड बॉय, पंखुड़ी वैष को हेड गर्ल, आद्विक सक्सेना को सबसे आत्मविश्वासी छात्र घोषित किया गया। व्यवहार एवं अनुशासन श्रेणी में भी कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के पीठाधीश्वर साकेत मिश्रा, सह-पीठाधीश्वर पूनम मिश्रा, प्रिंसिपल नीरा मिश्रा एवं वाइस चेयरमैन तत्सत मिश्रा सहित समस्त स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

गुरुकुल विद्या: ज्ञान और परंपरा का संगम
सीतापुर। गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। प्रबंधक साकेत मिश्रा, अध्यक्ष तत्पर मिश्रा, उपाध्यक्ष तत्सत मिश्रा और प्रिंसिपल नीरा मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय ने ज्ञान और परंपरा का संगम स्थापित किया है।विद्यालय की हर सुबह हवन, जल अर्पण और सूर्य को नमस्कार के साथ शुरू होती है, जो बच्चों को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक विकास की दिशा में प्रेरित करती है। विद्यालय में प्रत्येक छात्र को तीन समय भोजन दिया जाता है, जो उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इन विशेषताओं के कारण ही गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल सीतापुर के अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। विद्यालय ने इस वर्ष शंकरा स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की है, जो सीतापुर में पहली ऐसी संस्था होगी जहां सभी खेलों की व्यवस्था एक ही स्थान पर होगी।
प्रबंधक साकेत मिश्रा ने कहा, “किसी भी बच्चे का सर्वांगिण विकास तभी संभव है जब वह मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से विकसित हो। गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल इसी दिशा में कार्य कर रहा है।”
उपाध्यक्ष तत्सत मिश्रा ने अभिभावकों से आग्रह किया, “हम सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि वे विद्यालय का भ्रमण करें और गुरुकुल की पहल को देखें।
Budaun Amarprabhat