Breaking News

मेहनत की मुस्कान, सफलता की पहचान! ब्लूमिंग डेल स्कूल में मेधावियों और 100% उपस्थिति वालों का भव्य सम्मान

Spread the love

दातागंज | संवाददाता: गोविंद देवल |
ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम और आकर्षक अंदाज में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को भव्य सजावट से सजाया गया, जहां परीक्षाफल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बच्चों के उत्साह को दोगुना कर गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन और पुष्पार्चन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने परीक्षा और उसके परिणाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
अभिभावकों के लिए भी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा अध्यापकों द्वारा उन्हें विद्यालय में संचालित संगीत, नृत्य और रोबोटिक्स लैब का भ्रमण कराया गया। विद्यालय परिसर को विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों से सजाया गया था।
विद्यालय मैदान में लगे मल्टिपल बॉन्सी, स्क्रीन आर्ट, नामाक्षरी, फुटबॉल आर्ट, एंग्री बर्ड गेम और स्टोन आर्ट जैसे विभिन्न स्टॉलों पर बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा ने कक्षा-वार वार्षिक परीक्षाफल की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की।
विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत की नई ‘आंख’ बनेगा EOS-05, आज तड़के होगा प्रक्षेपण

Spread the loveबदायूं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार तड़के 2:55 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह …