Breaking News

डॉक्टर्स की बड़ी जीत! BAMS पंजीकरण अब 5 साल, बैठक में विधायक का भव्य सम्मान

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें जनपद के सभी BAMS चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में चिकित्सकों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ एक बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व में एक वर्ष के लिए होने वाला पंजीकरण अब बढ़ाकर पांच वर्ष के लिए सुनिश्चित करा दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को चिकित्सकों के लिए बड़ी राहत बताया गया।
इस उपलब्धि का श्रेय माननीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों को दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने विधायक का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक में यह भी बताया गया कि विधायक के प्रयासों से बदायूं नगर पालिका को “स्मार्ट नगर पालिका” का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिसे जनपद के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य एवं डॉ. वैभव गुप्ता ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहितकारी पहल जारी रखने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा उपस्थित सभी चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. डी.के. सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कश्यप, संरक्षक डॉ. हसीन, डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. भीकम सिंह, महासचिव डॉ. सचिन गुप्ता, सचिव डॉ. गोपाल वैश्य, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष डॉ. इश्तियाक, सह उपाध्यक्ष डॉ. मोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!