Breaking News

शिक्षा के संग संस्कार की पाठशाला! सल्लन नगर में शिक्षा चौपाल ने जगाई नई उम्मीद

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
न्याय पंचायत मई रजो के प्राथमिक विद्यालय सल्लन नगर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री कुंवरपाल, कोषाध्यक्ष जमाल अख्तर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक दुष्यंत रघुवंशी एवं सह संयोजक प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें संस्कारों का समावेश हो। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा चौपाल में स्मार्ट क्लास, निपुण भारत मिशन तथा निःशुल्क ड्रेस, पुस्तक और बैग जैसी प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया गया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर प्रकाश डाला गया।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश की मजबूत नींव हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। संकुल शिक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि बच्चे की पहली पाठशाला उसकी मां होती है, जबकि शिक्षक उसके भविष्य को दिशा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मेधावी, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी रुद्राक्ष उपाध्याय, शुभम वशिष्ठ, अरविंद कश्यप, ओमेंद्र सिंह, जगमोहन पाठक, पूनम गांधी, ब्रजबाला राठौर, दिनेश कुमार, नकुल, रोहित, दीपा जोशी, मंजू रानी, अन्तुम परवीन, ओमकार मौर्य, बाबू सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री दुर्गेश वर्मा, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!