Breaking News

अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: सुंदरकांड पाठ और भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

भव्य दरबार सजा, राम नाम संकीर्तन से गूंजा माहौल; बड़ी संख्या में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वावधान में नगर की अग्रवाल धर्मशाला में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें रामप्रकाश गुप्ता ‘रामजी’, अनुज शर्मा सहित अन्य भक्तों ने सहभागिता की। इसके बाद बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का सामूहिक पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
भजन संध्या के दौरान रामप्रकाश ‘रामजी’ ने अपने सुमधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। पूरे परिसर में राम नाम संकीर्तन गूंजता रहा और भक्तों ने तालियों के साथ भक्ति का आनंद लिया।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हरिओम पाराशरी, डॉ. मनोज माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल लल्लन, योगेंद्र वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, जतिन, नगर पालिका सभासद शिवशंकर रस्तोगी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, डॉ. संजय, मनोज टाटा, लव गुप्ता, कुश गुप्ता, विवेक मौर्य, विकास गुप्ता ‘बब्बू’, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, दीपक अग्रवाल, अनूप शर्मा, रजत शर्मा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!