Breaking News

चोरी का मोबाइल बरामद: दातागंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

Spread the love

संदिग्ध चेकिंग के दौरान पकड़ा गया अभियुक्त, दिल्ली निवासी की शिकायत पर दर्ज था मुकदमा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान प्रमोद पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम शदुल्लापुर भीतारा थाना बिनावर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन (Realme X15) बरामद हुआ।
बताया गया कि दिल्ली निवासी अमर माथुर ने दातागंज कस्बे के शहनाई बारात घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना दातागंज में मुकदमा संख्या 435/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया और चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!