Breaking News

गैस सिलेंडर संकट से हाहाकार: घंटों लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

Spread the love

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही होम डिलीवरी, कालाबाजारी के आरोप; भाकियू ने SDM को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग सिस्टम सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा, जिसके चलते कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। होटल-ढाबों और ठेलों पर घरेलू सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है, जबकि आम लोग गैस के लिए भटक रहे हैं।
बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं मिल रही, जिससे उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृत्व में यूनियन ने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
यूनियन ने आरोप लगाया कि बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी होम डिलीवरी नहीं हो रही है और ई-केवाईसी के नाम पर भी उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
प्रशासन से मांग की गई है कि गैस की किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!