Breaking News

एसएसपी का एक्शन: बदायूं में पुलिस महकमे में तबादलों की झड़ी

Spread the love

कई उपनिरीक्षकों व कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, प्रशासनिक कसावट के संकेत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात उपनिरीक्षकों व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है, जबकि कई को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों पर भेजा गया है। वहीं कुछ को थानों से हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार यह तबादले जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
आदेश के तहत संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!