Breaking News

अंबेडकर जयंती को लेकर सतर्क प्रशासन: शांति-सौहार्द के लिए पीस कमेटी बैठक

Spread the love

एएसपी ग्रामीण ने की अपील—अफवाहों से रहें दूर, सोशल मीडिया पर संयम बरतें

संवाददाता: गोविंद देवल

सहसवान। आगामी डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना सहसवान पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार ने सर्किल के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ संवाद किया।
अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती को आपसी भाईचारे, समन्वय और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …