Breaking News

कुपोषण पर वार”: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली से गूंजा आसफपुर, पोषण पखवाड़े का हुआ जोरदार आगाज़

Spread the love

09 से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, गांव-गांव जागरूकता फैलाने का संकल्प

संवाददाता: गोविंद देवल

आसफपुर (बदायूं)। कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता की अलख जगाने के लिए गुरुवार को विकास खंड आसफपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जोरदार रैली निकालकर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैली ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए स्वस्थ जीवन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा सिंह राठौर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सेविका विमला देवी, प्रिंसी राठौर और कार्तिक सक्सेना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिंडारा समेत विभिन्न गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली में सोना यादव, सरिता यादव, लक्ष्मी देवी, गीता सक्सेना, हंस मुखी, सूरज मुखी, राजकुमारी, कांति, राबिया खातून, राजेश्वरी, भगवान देवी, कमरूल निशा, सुनीता देवी, अर्चना आर्य, सुषमा, नीतू रानी, रचना तोमर व राजबाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां शामिल रहीं। सभी ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिए लोगों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत 09 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण संबंधी जागरूकता फैलाई जाएगी। मुख्य सेविका विमला देवी ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वस्थ समाज की नींव बेहतर पोषण से ही संभव है और इसके लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!