Breaking News

चलो गांव की ओर’ अभियान में जुटे विधायक, घर-घर पहुंचकर गिनाईं योजनाएं

Spread the love

भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क तेज, स्वच्छता और विकास पर दिया जोर

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क तेज हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम जर्सेनी, खैरी और गढ़ी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
इस दौरान विधायक ने गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा, “गांव खुशहाल तो प्रदेश खुशहाल। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का समग्र विकास है।” उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान खैरी ग्राम पंचायत में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, ग्राम प्रधान ब्रजपाल सागर, शिखर उपाध्याय, प्रमोद गोस्वामी, मुनीश, मयंक, सुशील उपाध्याय, अवनीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में मोहित गुप्ता, अमित मिश्रा, अजय प्रताप, हर्ष सोमानी, प्रखर माहेश्वरी, अर्पित शर्मा, दीपक चौहान, सत्यपाल वार्ष्णेय, मनोज जैन, शेखर सक्सेना, अजीत गुर्जर, योगेश वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश देवल, मनीष अशावा, रविंद्र शर्मा, तौकीर अली, हरेंद्र माहेश्वरी, विजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, ग्राम प्रधान हैदर अली, दिनेश झा, दानिश राजकुमार धर्मेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …