Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा के दिए गुर

Spread the love

: नई आपराधिक कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, असुरक्षा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए किया प्रेरित

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली (बदायूं)

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को नई आपराधिक कानूनों, न्याय प्रक्रिया और विभिन्न अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत साहस के साथ प्रतिक्रिया करें और मदद लें।
इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल और उपयोगी गुर भी सिखाए गए, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा कर सकें।
महिला कांस्टेबल कृष्ण ने 1090, 112 और 181 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!