Breaking News

मेधाओं का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं की चमक से जगमगाया विद्यालय परिसर

Spread the love

विवेकानंद विद्या मंदिर जगत में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, लखनऊ से आए प्रोफेसर ने बढ़ाया मान

संवाददाता: गोविंद देवल

जगत। क्षेत्र के विवेकानंद विद्या मंदिर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की उपलब्धियों के साथ-साथ अतिथियों का भी सम्मान कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से पधारे प्रोफेसर एच.डी. शर्मा तथा उनके साथ सहायक अनिरुद्ध टंडन उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा गया और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें चुन्नीलाल शर्मा, केशव शर्मा, जगदीप शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, मास्टर गंगा प्रसाद, पंडित रामनिवास शर्मा, डॉ. पंकज पाठक, दुष्यंत शर्मा, अनिल द्विवेदी, राजेश्वर सिंह, बिजनेस कुमार, मास्टर विनोद कुमार, मास्टर मुकेश कुमार, भगवान दास पाली, सुखपाल पाली, देवी चरण, मनवीर सिंह यादव और दयाशंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा, जहां प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!