Breaking News

प्रतिभाओं का महाकुंभ: 453 बच्चों का सम्मान, अंशिका बनी टॉपर

Spread the love

‘श्रेष्ठ संस्कारों से पवित्र होता है चरित्र’, समारोह में गूंजा प्रेरक संदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, ललुआ नगला असरासी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में 453 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे ही देश का भविष्य और गौरव होते हैं, जो आगे चलकर बड़े लक्ष्य हासिल करते हैं।
अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से ही व्यक्ति का चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सूरज पाल शाक्य ने बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने और निरंतर ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय मल्लमाई की छात्रा अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल पुरस्कार जीता। संविलियन विद्यालय असरासी की मुस्कान को द्वितीय स्थान पर कुर्सी सेट और संविलियन विद्यालय जलालपुर की आलिया को तृतीय स्थान पर फर्राटा पंखा प्रदान किया गया।
विद्यालय के व्यवस्थापक माधव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 501 बच्चों ने भाग लिया था। विभिन्न विद्यालयों—असरासी, मल्लमाई, जलालपुर, बारार्चिरा, रमजानपुर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, पसेई, रेवा, सिवाया, हमिदपुर सहित कई प्राथमिक विद्यालयों के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधिका मोरकली, संस्थापक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य अजब सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। संचालन मुकेश कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!