Breaking News

डाक कर्मचारियों की नई टीम का ऐलान, अश्विनी माहेश्वरी बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

डाक कर्मचारियों की नई टीम का ऐलान, अश्विनी माहेश्वरी बने जिलाध्यक्ष

दो दिवसीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का दो वर्षीय अधिवेशन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उझानी के पोस्टमास्टर अश्विनी माहेश्वरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का उपस्थित कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डाक सहायक किशन पाल ने की, जबकि क्षेत्रीय सचिव बरेली राजकुमार धीमान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
गठित कार्यकारिणी में अश्विनी माहेश्वरी को अध्यक्ष, बलजीत सिंह और प्रेरणा सिंह को उपाध्यक्ष, देशराज सिंह को जिला सचिव, जाबिर हुसैन और हेमपाल को मंडलीय सचिव, सचिन कुमार टांक को कोषाध्यक्ष तथा सत्यभान सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।
अधिवेशन के दौरान संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर देवदत्त शर्मा, सौरभ कुमार, ब्रजेश कुमार, विक्रम सिंह, बी.के. सिंह, अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …