Breaking News

अंबेडकर जयंती पर गूंजेगा मुजरिया, “बाबा साहब के मार्ग पर चलने” का दिया जाएगा संदेश

Spread the love


डीएनटी महासभा की तैयारियां पूरी, कोल्हियाई व ढकपुरा मीरापुर में होंगे आयोजन

मुजरिया, संवाददाता नेत्रपाल सैलानी

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हियाई एवं ढकपुरा मीरापुर में डीएनटी महासभा के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ग्राम कोल्हियाई में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर विचार-विमर्श करेंगे तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करेंगे। वहीं ढकपुरा मीरापुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब के चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम में डीएनटी महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व राज्य मंत्री ओम प्रकाश नायक तथा राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एनपीएस सैलानी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!