Breaking News

अंबेडकर जयंती पर बदायूं में भव्य आयोजन की तैयारी, जिलेभर में होंगे माल्यार्पण व दीपोत्सव

Spread the love

मुजरिया के कोल्हाई में जयंती सभा, ढकपुरा मीरापुर में भी होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बदायूं, संवाददाता नेत्रपाल सैलानी

जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 अप्रैल को जिलेभर में विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
जिला सचिव मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ दीपोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।
उन्होंने बताया कि समिति के सह सचिव डॉ. नेत्रपाल सिंह शैलानी के संयोजन में सहसवान तहसील के मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे जयंती समारोह सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
इसके उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ढकपुरा मीरापुर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में समिति के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!