Breaking News

जर्जर बिजली तारों से खौफ, ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दबतोरा गांव में हादसे का खतरा, बोले—बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

बिसौली, संवाददाता आई एम खान
तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों से परेशान होकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर पुराने तारों को बदलवाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। मामूली शॉर्ट सर्किट होते ही तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और लोगों की जान पर खतरा बना रहता है।
एडवोकेट मो. अजीम ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एडवोकेट नकी खान ने कहा कि विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जबकि स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवर, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!