Breaking News

खेड़ादास में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे

Spread the love

  • 🔹 मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने किया शुभारंभ, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का दिलाया संकल्प

    संवाददाता: आई एम खान

    बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ादास में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    अपने संबोधन में सतीश प्रेमी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
    शोभायात्रा के दौरान युवा हाथों में झंडे लेकर ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा।
    इस मौके पर योगेश प्रधान, नरेश, सागर बाबू, संजू, ब्रजकिशोर, विमल, विक्रम, गिरराज, इंद्रजीत, ब्रह्मचारी, सियाराम मास्टर, प्रेम सिंह, सरदार जी, रमेश, जोगेंद्र, अनुज और जीतू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


    Spread the love
  • About Govind Deval

    Check Also

    डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

    Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

    error: Content is protected !!