Breaking News

एकादशी पर बिल्सी में गूंजे खाटू श्याम के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

🔹 श्याम भवन में भव्य संकीर्तन, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन में एकादशी पर्व के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजनों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
संकीर्तन से पूर्व बाबा श्याम का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधि-विधान से ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्रद्धालु ‘हारे के सहारे, श्याम हमारे’ जैसे भजनों पर देर रात तक झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया और जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इधर नगर की मुख्य सब्जी मंडी के सामने स्थित श्री श्याम भवन और तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर पर भी संकीर्तन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …