Breaking News

अंबेडकर के विचार व संविधान को कोई मिटा नहीं सकता” – डॉ. क्रांति कुमार

Spread the love

🔹 शहर व गांवों में पहुंचकर किया माल्यार्पण, लोगों से बाबा साहब के आदर्श अपनाने का आह्वान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बौद्ध महा उपासक डॉ. क्रांति कुमार ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बिसौली शहर सहित दौलतपुर गोटिया, उरैना पिपल, परवेज नगर, मुड़िया और बगरैन आदि गांवों में जाकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को याद किया।
इस दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के आदर्शों और विचारों पर चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश में चाहे जैसी परिस्थितियां हों, लेकिन डॉ. अंबेडकर के विचार और भारतीय संविधान को कोई मिटा नहीं सकता।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करें।
कार्यक्रम में रघुवीर सिंह सागर, ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हेम सिंह, एवरन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …