Breaking News

ग्राम सभा भूमि पर मूर्ति स्थापना को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात

Spread the love

: प्रशासन की सतर्क नजर, हालात संवेदनशील पर नियंत्रण में
संवाददाता:

बदायूँ। आसफपुर थाना क्षेत्र के फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव ढोरनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, मूर्ति स्थापना को लेकर गांव के कुछ लोगों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल हालात संवेदनशील लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!