Breaking News

रेलवे अपडेट: किच्छा-पंतनगर के बीच समपार संख्या 46 आज रात से रहेगा बंद

Spread the love

मेंटेनेंस कार्य के चलते 10 घंटे बाधित रहेगा सड़क यातायात, वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग

अमर प्रभात ब्यूरो
बरेली।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत किच्छा और पंतनगर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित शांतिपुरी समपार (फाटक) संख्या 46/स्पेशल पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 16 अप्रैल की रात से 17 अप्रैल की सुबह तक यह मार्ग सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कि.मी. 56/4-5 पर स्थित इस समपार पर ओवरहॉलिंग एवं पैकिंग का कार्य किया जाना है। कार्य की गंभीरता को देखते हुए 16 अप्रैल (गुरुवार) को रात्रि 20:00 बजे से अगले दिन 17 अप्रैल (शुक्रवार) प्रातः 06:00 बजे तक फाटक से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। फाटक बंद रहने के दौरान यात्री और वाहन चालक समपार संख्या 47/बी (गोल गेट) का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे। रेल प्रशासन ने इस कार्य के दौरान यात्रियों और स्थानीय निवासियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!