Breaking News

‘निपुण प्रदेश’ की ओर बढ़ा कदम, शिक्षा चौपाल में शिक्षकों का हुआ सम्मान

Spread the love

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी महफिल, 100% उपस्थिति वाले छात्रों को भी मिला सम्मान

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में बुधवार को “निपुण प्रदेश की ओर एक कदम” अभियान के तहत शिक्षा चौपाल का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान धर्मपाल एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद ने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विकास क्षेत्र की एआरपी रानी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और जनसमुदाय के बीच बेहतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने अभिभावकों को डीबीटी के तहत मिलने वाली धनराशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा पर ही करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गत सत्र में 212 दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 34 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराए गए आईडी कार्ड का भी छात्र-छात्राओं में वितरण किया गया। कार्यक्रम में राहुल कुमार यादव, अमित चतुर्वेदी, अंतू सिंह, शोभित यादव, सीमा रानी, प्रभाकर सक्सेना, अंजली सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुबोध मिश्रा, सत्यपाल सिंह, सोनम, अंशु यादव, योगेंद्र, चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा, राजेंद्र, विनोद यादव सहित विद्यालय परिवार व ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!