Breaking News

टॉपर मनु ने मारी बाजी, 97.2% के साथ चमका बाबा इंटरनेशनल स्कूल का परचम

Spread the love

22 छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान, शत-प्रतिशत परिणाम से गूंजा विद्यालय परिसर

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। सीबीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की मेधावी छात्रा मनु उपाध्याय ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं दैविक वार्ष्णेय ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य चांडक और प्रतिज्ञा चौहान ने 93.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अभिनव ने 92.2% अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि विद्यालय के कुल 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को देते हुए आभार व्यक्त किया।
चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन की, जिसे विद्यालय बखूबी निभा रहा है।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य उच्च शिक्षा मानकों को स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थी हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई है।
इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!