Breaking News

जीवन में प्रोफेशनल के संग-संग वर्क लाइफ में भी बैलेंस जरूरीः डॉ. तापस

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एवम् एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से एल्युमिनाई टाक

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग के एल्युमिनाई एवम् ऑप्टम यूनाइडेट हेल्थ ग्रुप, नोएडा के सीनियर क्लिनिकल इन्वेस्टिगेटर डॉ. तापस साहा ने प्रोफेशनल लाइफ और वर्क-लाइफ बैलेंस के महत्व पर जोर देते हुए कहा, एक सफल करियर के साथ-साथ मानसिक संतुलन, समय प्रबंधन और व्यक्तिगत जीवन का संतुलन बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। डॉ. साहा ने मेडिकल कोडिंग के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया, किस प्रकार फिजियोथेरेपी पृष्ठभूमि के स्टुडेंट्स इस क्षेत्र में सफल करियर बना सकते हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं, स्किल डवलपमेंट और करियर ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. साहा डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एवम् एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से आयोजित एल्युमिनाई टाक में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इससे पूर्व डॉ. तापस साहा, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल, एआरसी के असिस्टेंट डायरेक्टर सिद्धार्थ माथुर आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मेें सवाल-जवाब का दौर भी चला। प्रो. शिवानी एम. कौल ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। एल्युमिनाई टाक में डॉ. नंद किशोर साह, डॉ. नीलम चौहान, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. सिमरन सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन स्टुडेंट्स- विकास कुमार और सौम्या जैन ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

ट्यूबवेल पर मिला किसान का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Spread the loveसहसवान। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढ़िया में खेत पर काम करने …