Breaking News

बिजली संकट पर किसानों का हंगामा, बिल्सी बिजलीघर पर प्रदर्शन

Spread the love

सिंचाई बाधित होने से सूख रही मक्का फसल, आपूर्ति बहाल करने की मांग

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के अगोल, नगरिया, नगला जाटान और कुदरनी सहित कई गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में बिल्सी बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण उनकी मक्का की फसल सूखने लगी है।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए जरूरी बिजली सप्लाई न मिलने से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
किसानों ने बिजली विभाग पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर खेतों की लाइन (जंगल फीडर) की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों ने मांग की है कि विभाग तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करे, ताकि फसलों को बचाया जा सके। वहीं, अधिकारियों ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएँ *अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप* …

error: Content is protected !!