Breaking News

बेटियों के विवाह में बढ़ा समाज का हाथ, जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने पेश की मिसाल

Spread the love

जरूरतमंद कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग के साथ गृहस्थी का सामान भी भेंट, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। समूह की महिलाओं ने सामूहिक एकजुटता दिखाते हुए न केवल आर्थिक मदद की, बल्कि नववधू के नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान व उपहार भी भेंट किए।
इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि बेटियों का विवाह केवल एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे और मानवता की मिसाल देखने को मिली।
इस मौके पर फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!