Breaking News

मिशन शक्ति 5.0: बिसौली में महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची टीम

बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
बृहस्पतिवार को महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिला उप निरीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं 1090 महिला हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं, वहीं आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर उपलब्ध है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने अभियान की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!