Breaking News

कादरचौक पुलिस ने वांछित आरोपी पकड़ा, सहसवान में युवक अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई, आरोपियों को कोर्ट भेजा गया

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रविवार को कादरचौक और सहसवान पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कादरचौक थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 150/25 में वांछित चल रहे आरोपी अजय पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लालूपुर थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बीएनएस और डीपी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं सहसवान थाना पुलिस ने भूरा उर्फ वसी अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान को एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!