Breaking News

वार्ष्णेय महिला समाज समिति ने वृद्धाश्रम को भेंट किया फ्रिज

Spread the love

वृद्धजनों को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

बिल्सी। वार्ष्णेय महिला समाज समिति की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के उपयोग के लिए एक फ्रिज भेंट किया गया। इस दौरान समिति की महिलाओं ने वृद्धजनों को भोजन भी कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समिति की महिलाओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। महिलाओं ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना सभी का दायित्व है और ऐसे कार्यों से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है।

इस अवसर पर पूजा वार्ष्णेय, प्रिंक्या वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, विधि वार्ष्णेय एवं नीरू माहेश्वरी मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …