Breaking News

सरकारी स्कूल के छात्र अक्षत ने बढ़ाया बिसौली का मान, स्पोर्ट्स स्कूल राई की परीक्षा में मारी बाजी

Spread the love

मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत में कक्षा 5 में मिला प्रवेश, परिवार और शिक्षकों में खुशी

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी के छात्र अक्षत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षत ने हरियाणा के प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल की प्रवेश परीक्षा 2026-27 उत्तीर्ण कर कक्षा 5 में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

अक्षत की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे। कठिन मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।

अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अभिभावकों को दिया। वहीं छात्र के पिता हेमंत सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा को बधाई देते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने भी छात्र की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …