Breaking News

शेखुपुर में आबिद रज़ा का शक्ति प्रदर्शन, गांव-गांव उमड़ी भीड़

Spread the love

चंद्पुरा समेत कई गांवों में PDA के समर्थन में जनसभाएं, ग्रामीण बोले- “अबकी बार आबिद रज़ा ही लड़ें चुनाव”

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शुक्रवार को शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चंद्पुरा, अलई नगला, झझरऊ और अजरऊ में PDA के समर्थन में जनसभाएं कर माहौल गर्मा दिया। जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

चंद्पुरा जाते समय ककराला में सभासद माजिद खान ने अपने करीब 300 समर्थकों के साथ आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नारेबाजी कर सपा नेताओं का उत्साह बढ़ाया।

जनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और विकास कार्यों की अनदेखी का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि बिरिया डांडा से अलई नगला तक सड़क आज भी कच्ची पड़ी है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने एक स्वर में आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग करते हुए कहा कि वह विकास कराने वाले नेता हैं और जनता की आवाज मजबूती से उठाते हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि यदि आबिद रज़ा चुनाव लड़ते हैं तो सपा की सीट सुरक्षित रहेगी।

इस दौरान आबिद रज़ा ने कहा कि वह पूरे बदायूं जिले में PDA का प्रचार कर रहे हैं और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2027 के बाद इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा और कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।

कार्यक्रम में दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिंह शाक्य, फौजी शाक्य, शाहिद, साबिर, शमशाद, अफरोज, अशफाक, बंटी, मुख्तियार, किशवर, आजाद खान, तसब्बर, मुन्ने खान, अरशद जहांगीर, इरफान अंसारी, शमशाद अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!