Breaking News

धधकती गर्मी में स्काउट गाइड बने राहत की बूंद, 22वें दिन भी राहगीरों को पिलाया शीतल जल

Spread the love

गांधी नेत्र चिकित्सालय गेट पर चल रहा निशुल्क जल सेवा शिविर, तपती दोपहर में लोगों को मिली बड़ी राहत

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली लू के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था का निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित शिविर के 22वें दिन शुक्रवार को भी राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों और दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

दोपहर में तापमान बढ़ने के साथ सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। ऐसे में शिविर पर पहुंचकर ठंडा पानी पीने वालों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। लोगों ने स्काउट गाइड संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की मिसाल बताया।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। लगातार बढ़ता तापमान और घटते प्राकृतिक संसाधन आने वाले समय के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि भीषण गर्मी में शीतल जल किसी अमृत से कम नहीं है। यदि आज समाज जल बचाने के प्रति जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में पीने योग्य पानी का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि बढ़ती गर्मी और घटते जल स्रोत चिंता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों से जल बचाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर में फरदीन अहमद, सचिन यादव और शिवम यादव समेत अन्य स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल वितरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!