Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘मदर्स मीट’ की धूम, रैम्प वॉक में माताओं ने बिखेरा जलवा

Spread the love

पर्पल थीम पर सजा कार्यक्रम, मानसी जैन चुनी गईं ‘बेस्ट मदर’

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को मदर्स मीट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी सजावट और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित कार्यक्रम में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्पल थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को उत्सव में बदल दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक रहा, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ समान फेस मास्क पहनकर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेल और गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन माताओं को सम्मानित किया गया। मानसी जैन को ‘बेस्ट मदर’ चुना गया। उन्हें सैश और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि मां बच्चे के जीवन को आकार देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला होती है।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि मातृत्व त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। मां हर परिस्थिति में अपने बच्चे का सहारा बनती है और उसके विकास में अहम भूमिका निभाती है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कार्यक्रम में शामिल सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अभिभावकों और विद्यालय के बीच संबंधों को मजबूत बनाते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!