Breaking News

बीआईएमटी कॉलेज में जॉब फेयर, 72 छात्रों को मौके पर मिले ऑफर लेटर

Spread the love

बीआईएमटी कॉलेज में जॉब फेयर, 72 छात्रों को मौके पर मिले ऑफर लेटर

नामी कंपनियों ने किया चयन, छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से खुशी

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। बीआईएमटी कॉलेज में शनिवार को भव्य जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए गए। रोजगार मेले में विभिन्न नामी कंपनियों ने प्रतिभाग कर छात्रों का इंटरव्यू लिया और चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल और विकास आहूजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल और सही अवसर भी सफलता के लिए जरूरी हैं। जॉब फेयर छात्रों और कंपनियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा।

रोजगार मेले में हीरो मोटर्स, होंडा मोटर्स, टीवीएस मोटर्स, टेक्नोडिवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, मुथूट माइक्रोफिन, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक और श्रीराम फाइनेंस समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी के अंतिम सेमेस्टर के 262 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर इंटरव्यू दिए।

जॉब फेयर में 72 से अधिक छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों ने स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए। चयनित छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कंपनियों के एचआर हेड्स ने छात्रों को रिज्यूमे बिल्डिंग, इंटरव्यू स्किल्स और इंडस्ट्री की जरूरतों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

चयनित छात्रों ने कहा कि कॉलेज की इस पहल से उन्हें अपने ही शहर में रोजगार का बड़ा अवसर मिला है और अब नौकरी के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी एवं डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इस प्रकार के जॉब फेयर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रॉक्टर एवं जॉब फेयर व्यवस्थापक सौरभ सक्सेना ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जॉब फेयर को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!