Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने सीखे एडवेंचर और बॉक्सिंग के गुर

Spread the love

खेल, फिटनेस और आत्मरक्षा गतिविधियों से बच्चों में बढ़ रहा आत्मविश्वास

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए रोमांच, सीख और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान बच्चों ने एडवेंचर गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बॉक्सिंग की बेसिक तकनीकों को भी सीखा। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से सराबोर नजर आया।

समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बैलेंसिंग गेम्स, टीम टास्क, फिटनेस चैलेंज और विभिन्न आउटडोर गेम्स आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बॉक्सिंग की प्रारंभिक ट्रेनिंग भी दी गई, जिसमें पंचिंग तकनीक, फिटनेस एक्सरसाइज और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य केवल मनोरंजन कराना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नई प्रतिभाओं का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय की एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। समर कैंप बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है।

प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ जीवन कौशल, खेल भावना और आत्मरक्षा जैसी महत्वपूर्ण बातें भी सीखें।

इस अवसर पर अकेडमिक हेड सीके शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, सोनिया गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, दीक्षा वार्ष्णेय, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा, हर्षित शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, समरीन, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, नेहा अंसारी, अमन कुमार सिंह, अर्पिता और शुभी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!