Breaking News

बदायूं जिला पंचायत ने रचा इतिहास, विकास कार्यों में पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

Spread the love

1047 विकास कार्यों के दम पर यूपी में नंबर-1 बना बदायूं, वर्षा यादव बोलीं- यह पूरे जिले का सम्मान

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिला पंचायत बदायूं ने विकास कार्यों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा अब तक कुल 1047 विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं, जिसके आधार पर प्रदेश स्तर पर बदायूं जिला पंचायत को प्रथम रैंक मिली है। इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने इसे पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल जिला पंचायत का नहीं, बल्कि पूरे बदायूं जिले के लिए गर्व की बात है। विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनहित योजनाओं के प्रभावी संचालन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, संपर्क मार्ग, सामुदायिक भवन, नाली, इंटरलॉकिंग, पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी। गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से योजनाओं को बिना भेदभाव लागू किया गया।

वर्षा यादव ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

ककोड़ा मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की उठाई मांग

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले की सांस्कृतिक पहचान ककोड़ा मेले को राज्य स्तरीय गंगा मेला घोषित किए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के पर्यटन मंत्री से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि रुहेलखंड के मिनी अर्धकुंभ के रूप में प्रसिद्ध ककोड़ा मेला आस्था और संस्कृति का बड़ा केंद्र है। इसे राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जिले की पहचान और मजबूत होगी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला पंचायत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!