Breaking News

बकरीद पर एसएसपी अंकिता शर्मा का सख्त संदेश

Spread the love

खुले में कुर्बानी और भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। आगामी ईद-उल-अज़्हा (बकरीद) पर्व को लेकर बदायूं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपदवासियों से सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

शनिवार को जारी प्रेस नोट में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी खुले या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं जैसे गौवंश, ऊंट, घोड़ा और हाथी की कुर्बानी पूरी तरह कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसा मामला संज्ञान में आने पर बीएनएस और गौवध निवारण अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने या सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट शेयर करने या टिप्पणी करने से बचने की अपील की गई है। अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना की पुष्टि अधिकारियों से करने को कहा गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि बकरीद पर्व को पिछले वर्षों की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!