Breaking News

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज, बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर कार्रवाई

Spread the love

कुत्ते को बांधकर ले जाना पड़ा भारी

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज, बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर कार्रवाई

संवाददाता :

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में कुत्ते को रस्सी से बांधकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अलापुर निवासी विकास कुशवाहा की तहरीर पर की गई।

बताया जा रहा है कि मामले का वीडियो और सूचना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि कुत्ते के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे पशु के प्रति क्रूरता का मामला बनता है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस ने लोगों से पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!