Breaking News

कछला गंगा घाट पर डूबी किशोरी का शव बरामद

Spread the love

दूसरे दिन गंगा में मिला शव, परिवार में मचा मातम

संवाददाता :

कछला। कछला गंगा घाट पर डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन गंगा नदी में बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार किशोरी के गंगा नदी में डूब जाने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। दूसरे दिन किशोरी का शव गंगा नदी में दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ घर ले गए।

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …