Breaking News

पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

Spread the love

पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल अज़हा की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्वमंत्री आबिद रजा साहब के साथ बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव ,आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव और ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे

नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी साहब से मिलने उनके आवास पहुँचे ।

इस अबसर पर बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, विपिन यादव, ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, सभासद अनवर खां, सभासद छोटा, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे पीर जी, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, युनुस अल्वी, सी एल गौतम एडवोकेट, अमन यादव, फहीम, बब्लू रिजवान सहित नगर पालिका स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …