
*भव्य झांकियों 500 वृक्षों के साथ निकली शोभा यात्रा*
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी में यज्ञ महोत्सव 2026 का विशाल शोभा -यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया । सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन मेंआज विधिवत शोभायात्रा का शुभारंभहुआ ! मंच पर 500 वृक्ष सजा कर रखे गए थे ! संतो विद्वानों ने वेद मित्रों का गायन किया ! मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर श्रीमती रेखा भारती तथा ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रीमती श्रद्धा सक्सेना धीरज सक्सेना तथा ए आर एम खुर्जा राजेंद्र सिंह ने सभी महिलाओं बेटियों को वृक्ष अपने हाथों से दिए जिसे सभी बहन बेटियां अपने-अपने घरों में जाकर लगाएगी ।उसके पश्चात ओम ध्वज लेकर श्रीमती रेखा भारती श्रीमती श्रद्धा सक्सेना आगे आगे चली ! सबसे आगे बैंड बाजा था जो भजन गाते हुए चल रहा थाउसके बाद महर्षि दयानंद सरस्वती का रथ चल रहा था,सत्यार्थ प्रकाश हाथ में लिए हुए महर्षि दयानंद की झांकी बहुत सुंदर लग रही थी । उसके पश्चात यज्ञ रथ था जिस पर यज्ञ होता हुआ चल रहा था उसके पश्चात भारत माता की झांकी प्रस्तुत की गई थी उसके पश्चात शबरी की झांकी बहुत सुंदर लग रही थी उसके पीछे सैकड़ो महिलाएं बेटियां अपने हाथों में वृक्ष और कलश लेकर के चल रही थी ! व्यायाम शिक्षक आचार्य प्रशांत जी के निर्देशन में आर्य वीर दल आर्य वीरांगना दल के बेटे बेटियां अपना प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे । जगह-जगह रुककर उन्होंने अपना प्रदर्शन किया विद्वान जय घोष करते हुए चल रहे थे गांव में सभी ने शोभा यात्रा का स्वागत किया जगह-जगह पर जलपान कराया गया तथा फल वितरित किए गए ! शोभायात्रा इस प्रकार गुधनी खौसारा में होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां पर सभी को प्रसाद खिलाया गया ! इस अवसर पर श्रीमती पंडित उदय राज आर्य सुंदर भजन गाते हुए अच्छे बातें बताते रहे स्वामी विवेकानंद जी ने भी अपने उपदेश श्रद्धालुओं को दिए आचार्य संजीव रूप ने अतिथियों का सत्कार कराया तथा सभी को आगामी कार्यक्रम में समय से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की आज तापमान गिरकर 32 से 35 डिग्री रहा इसे लोग यज्ञ भगवान का चमत्कार ही मान रहे हैं क्योंकि भीषण गर्मी चल रही थी आज गर्मी का बिल्कुल एहसास नहीं हुआ क्योंकि हवा भी अच्छी चल रही थी ! शोभा यात्रा में मास्टर राम सेवक , बद्री प्रसाद आर्य ,राकेश आर्य कृष्णपाल आर्य ,लिटिल आर्य ,गौरव उपाध्याय , सचिन आर्य ‘ विशेष आर्य ,गोपाल आर्य ,संजय सिंह ,अरविंद सक्सेना , नेमपाल आर्य ,जयप्रकाश मिस्त्री , आचार्य तृप्ति आर्य , श्रीमती कमलेश कुमारी , श्रीमती संतोष रानी ,श्रीमती अनु श्रीवास्तव , मोहित आर्य ,’आनंद आर्य ,नौबतराम आर्य , महेंद्र पाल आर्य , महिपाल सिंह प्रधान , प्रश्रय आर्य , डॉ विजय सिंह सोलंकी , पिंकू श्रीवास्तव ,विकास कठेरिया ,डॉक्टर विनीत कुमार सिंह ,अशोक कुमार सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली ! आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ का शुभारंभ कल प्रातः 8:00 बजे से होगा । मुख्य अतिथि गुजरात आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वाचोनिधि तथा राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक ठाकुर विक्रम सिंह जी होंगे !यज्ञ के ब्रह्मा होशंगाबाद से पधारे अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थी होंगे।
Budaun Amarprabhat