Breaking News

कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

Spread the love

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान राह चलते अकारण खड़े लोगों से पूछताछ की गई और सड़क पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को अल्टीमेटम दिया। चौकी इंचार्ज एसआई अमित चौहान चौकी इंचार्ज एसआई सुभाष सिंह व महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज अमित चौहान ने बताया कि किस पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों से सतर्कता के साथ गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कहा। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!