Breaking News

पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Spread the love

2117 पंजीकृत अभ्यर्थियों में अधिकांश ने दी परीक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद

गोविंद देवल, बदायूं।

जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज शामिल रहे।

परीक्षा में कुल 2117 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 1965 तथा द्वितीय पाली में 1970 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

जनपद समन्वयक प्रो. आशीष कुमार सक्सेना ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में उप नोडल अधिकारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रोफेसर रमेश कुमार एवं प्रोफेसर महीपत सिंह यादव सहित सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!