Breaking News

पति गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

Spread the love

सहसवान पुलिस ने नाधा रोड से दबोचा आरोपी, न्यायालय में किया पेश

, सहसवान।

थाना सहसवान क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 29 मई को सीएचसी सहसवान से हरि का नगला निवासी सीमा पत्नी भगवंत की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतका के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण एस्फिक्सिया व स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाने से दम घुटना) बताया।

इसके बाद मृतका के पिता महेश पुत्र चंद्रपाल निवासी पाण्डेय नगला, थाना कादरचौक की तहरीर पर थाना सहसवान में पति भगवंत, ससुर ऋषिपाल, सास लौंगश्री तथा कुटकी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने रविवार को आरोपी भगवंत पुत्र ऋषिपाल निवासी हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नगला को सहसवान-नाधा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!