Breaking News

आंधी तूफान के चलते दीवार में दबकर महिला घायल , इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ा

Spread the love

आसफपुर ( बदायूं ) – बीते रविवार देर शाम तीव्र गति से आए आंधी तूफान के चलते क्षेत्र के गांव सीकरी में दीवार ढहने से एक 50 वर्षीय महिला संतोष घायल हो गई व उसके पति सोनपाल चोटिल हो गया ।
इस दैवीय आपदा की चपेट में आई महिला संतोष को उसके परिवार वालों ने मुरादाबाद जिले के बिलारी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज दौरान घायल महिला संतोष ने दम तोड़ दिया ।
मृतक संतोष के परिवार में कोहराम मच गया ।
संतोष के चार संतानों में एक बेटी नीलम ( 30 ) , अनामिका ( 25 ) , एक बेटा जीतू ( 21 ) व एक छोटी बेटी आस्था 11 वर्ष की जो कक्षा 7 की छात्रा है ।
संतोष के पति सोनपाल गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है ।
यह घटना बीते रविवार देर शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है ।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी सुभाष कुमार , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , उपनिरीक्षक जगवीर सिंह व बिसौली तहसीलदार व नायब तहसीलदार व सम्बन्धित लेखपाल ने घटना स्थल का जायजा लिया ।
पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …